“मुख्यमंत्री ने केसरिया बौद्ध स्तूप का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को मिली नई गति”

मोतिहारी/केसरिया,
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मोतिहारी जिले के ऐतिहासिक केसरिया बौद्ध स्तूप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केसरिया स्तूप अंतरराष्ट्रीय महत्व का धरोहर स्थल है, जहाँ बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में पर्यटन सुविधाओं को और मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने स्तूप परिसर में चल रहे रखरखाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले, इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, केसरिया का भी जायजा लिया। उन्होंने भवन निर्माण, पार्किंग, सूचना केंद्र, पेयजल, शौचालय तथा अन्य सुविधाओं के प्रावधानों का अवलोकन किया और कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, उपकरणों और लाभुकों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों के अनुसार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से केसरिया क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की अपेक्षा है, जिससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

#JDU #Bihar #NitishKumar #KesariaBaudhStupa #BiharTourism

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *