बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

पटना। बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज विभागीय कार्यालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले छह महीनों के दौरान विभागीय कार्यों, सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को अधिक प्रभावी, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने, अत्याधुनिक तकनीक आधारित जांच एवं उपचार सुविधाओं का विस्तार करने तथा अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की इस समीक्षा बैठक को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
